नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर जनता की सेवा करूंगा : श्रीकांत यादव

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क के दौरान राजद के भावी प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने पूर्व एकमा प्रखंड राजद अध्यक्ष राजेश्वर यादव के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा किया। इसके बाद माधोपुर, चनचौरा, मोहब्बत नाथ के मठिया, बनपुरा आदि गांवों में पैदल चलकर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर श्री यादव ने क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि मैं नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर एकमा की जनता की सेवा करूंगा। एकमा के सर्वांगीण विकास के लिए आप मुझे अपना बेटा समझ कर आशीर्वाद दीजिए। इस अवसर पर लुटावन महतो, सुभाष यादव, संतोष राम, मालिक साह, दिलीप मिश्रा, मोहम्मद तौकीर, भोला अंसारी, रमेश गुप्ता, हरेराम यादव, प्रभु नाथ यादव ,अखिलेश यादव, गुड्डू यादव, भीम यादव, अजहर अंसारी, रूफ अंसारी, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, आजाद प्रसाद, प्रकाश दास, दीपक कुमार, सोनू यादव, सन्नी कांत यादव आदि अन्य राजद कार्यकर्ता शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग