बनियापुर में बहुजन समाजपार्टी की महराजगंज लोकसभा जोनल कमिटी की बैठक हुई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में बहुजन समाजपार्टी की महराजगंज लोकसभा जोनल कमिटी की बैठक हुई। जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सशक्त भागीदारी हेतु बिंदुवार चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। मौके पर उपस्थित पार्टी के जोनल इंचार्ज विक्रमा बौद्ध ने बताया कि महराजगंज लोकसभा अंतर्गत बनियापुर, मांझी, एकमा, तरैया, महराजगंज, गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय, जुझारू, सशक्त और बाबा साहेब के मिशन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को पार्टी उम्मीदवार बनाएगी और पार्टी का इस बार के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन रहेगी। जोनल इंचार्ज ने बताया की पार्टी बिहार में दलित, पिछड़े और लोकतांत्रिक शक्तियों के सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रही है। जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। मौके पर जफर अली, शिवजी राम, मुन्ना कुमार राम, लालबाबु प्रसाद साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग