प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया
गड़खा(सारण)। प्रखंड के अख्तियारपुर स्थित होली कन्वेंट आवासीय पब्लिक स्कूल में सरकार की नीतियों के खिलाफ का ला दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक, डायरेक्टर आदि काला पटी बांधकर शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत सिंह ने बताया कि सभी स्कूल मार्च माह से ही बंद है। जिससे सभी स्कूल के शिक्षकों का वेतन भी बंद है। जिससे सभी शिक्षक भुखमरी के कगार पर है। ऐसे में सरकार का ध्यान हम पर बिल्कुल भी नहीं है। अतः सरकार निजी स्कूलों के सभी शिक्षकों को भत्ता राशि प्रदान करें ताकि हमारा भी घर चल सके हमारे भी परिवार चल सके।डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि देश में लाखों प्राइवेट शिक्षकों की भुखमरी की समस्याओं को केंद्र व राज्य सरकार जल्द निपटारा करें। जिस प्रकार किसानों और महिलाओं को सरकार द्वारा खाते में पैसा भेजी जा रही है। वैसे ही प्राइवेट शिक्षकों का भी सहयोग करें। निर्देशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य रंजीत सिंह, शिक्षक, अनुज कुमार गुप्ता, रोशन कुमार, रंजीत कुमार, गुड़िया देवी, रुबाना खातून, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी, बेबी देवी आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग