नालंदा खुला विश्वविद्यालय में भोजपुरी शिक्षा को अचानक बंद करने से हुई उत्पन्न स्थिति से केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद से प्रोफ़ेसर ब्रह्मानंद पांडेय ने अवगत कराया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विश्व भोजपुरी सेवक समाज के अध्यक्ष बनियापुर निवासी प्रोफ़ेसर ब्रह्मानंद पांडेय ने पटना के सांसद सह केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात कर नालंदा खुला विश्वविद्यालय द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे स्नातकोत्तर भोजपुरी शिक्षा को अचानक बंद करने से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया। जिसपर केंद्रीय मंत्री द्वारा अपने स्तर से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया गया। प्रोफेसर पांडेय ने एक लिखित वक्तव्य में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय से विद्यार्थियों सहित भोजपुरी भाषी के तमाम लोग आहत हुए है। अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग