समाजसेवी सुधांशु रंजन ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर सीएचसी पर इवीएस सुविधा व एन्टीरैबिज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। सारण एमएलसी सारण निकाय पद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय से मुलाकात कर जिले की सभी 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इवीएस सुविधा तथा एन्टीरैबिज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। बातचीत के क्रम में उन्होंने मंत्री श्री पाण्डेय से मांझी के पूर्व मुखिया अख्तर अली के पुत्र की पिछले दिनों सर्पदंश से हुई मौत का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि एन्टीरैबिज इंजेक्शन की अनुपलब्धता के कारण जिले के अनेक मरीज बलिया के अस्पतालों की शरण लेने को मजबूर होते हैं। मंत्री ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए ब्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग