पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने किया क्षेत्र का दौरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बिहार विधान सभा के चुनाव को लेकर छपरा विधानसभा के पूर्व विधायक सह राजद प्रत्यासी रणधीर सिंह ने क्षेत्र का दौरा शुरू किया है। वे शुक्रवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत सदर प्रखंड के मीरा मुसेहरी गाँव मे जनसंपर्क किए तथा वर्तमान सरकार की खामियों के बारे में लोगो को बताए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, महंगाई बढ़ गई है तथा कोरोना काल में लोगों के रोजगार पर संकट के बादल छा गए हैं जिसके समाधान में सरकार फेल कर गई है। इस अवसर पर उप प्रमुख शैलेंद्र सिंह, उपसरपंच रोहित कुमार सिंह, पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, सुधन सिंह, कमलेश सिंह, बच्चा सिंह सुशील सिंह, मुकुंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग