दरियापुर(सारण)- प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी मतों से पारित हो गया।जिससे प्रमुख रामावती देवी अपनी कुर्सी गंवा दी।अविश्वास को लेकर आयोजित बैठक में कुल 34 सदस्यों में से 24 सदस्यों ने ही भाग लिया।जिसके उपरांत डीसीएलआर सोनपुर शिव प्रसाद और बीडीओ जयराम चौरसिया के देख रेख में अविश्वास को लेकर सदन में चर्चा की गई।जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने उप प्रमुख मनोज राय के नेतृत्व में एकतरफा अविश्वास के समर्थन में मतदान कर दिया।जिससे प्रमुख की कुर्सी छीन गयी।सदन में प्रमुख समेत 10 सदस्य अनुपस्थित रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग