एक बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के प्रांगण से पुलिस ने शक होने पर एक बाइक चोर को पकड़ लिया तथा दूसरा चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है बैंक के आसपास से अक्सर मोटरसाइकिल चोरी की घटना होती रहती है। पुलिस ने शक के आधार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तार युवक का पुलिस अभी नाम नही बता रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्नालाल यादव ने बताया कि शक के आधार पर एक युवक गिरफ्तार किया गया और पूछताछ किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग