परसा प्रमुख के प्रयास से बल्हा गांव के पास सूली गेट को खोलवाया गया गामीणों में खुशी

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बलिवाग पंचायत स्थित बल्हा गांव के पास सूली गेट से बाढ़ के पानी का निकासी नही होने की सूचना स्थानीय गामीण विजय सिंह,अलोक सिंह, अशोक सिंह, अनीश सिंह, दिलीप सिंह, रंजय सिंह इत्यादि दर्जनों गामीणों परसा प्रमुख सविता देवी को फोन कर सूचना देते हुए गेट खुलवाने की आग्रह किया जिसके बाद प्रमुख ने तत्परता दिखाते हुए नवपदस्थापित सीओ अखिलेश चौधरी से बात की और सूली गेट खोलवाने की बाते कही. जैसे ही सीओ को सूचना मिली कि उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ बल्हा गांव पहुचे व सूली गेट के पास कुछ लोगो द्वारा चट्टी जाल से घेर कर मछली मार रहे मछुआरों को चेतावनी देते हुए हटाया वही गांव से बाढ़ के पानी तेजी से निकलते देख गामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई व परसा प्रमुख सविता देवी व नय सीओ को स्थानीय गामीणों ने धन्यवाद दिया।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह,सी आई कुन्दन सिंह,सुरेश शर्मा,आलोक सिंह,अशोक समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग