राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी ने सीएम पर लगाया मौत पर राजनीति करने का आरोप
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। भारतीय जन संभावना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सारण प्रमंडल के चुनाव प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दलित परिवार के सदस्यों की हत्या होती है तो किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की घोर निंदा की है। साथ ही कहा कि मौत को भी सीएम ने बांट दिया आखिर कुर्सी के लालच में और कितना नीचे जाएंगे।मौत मौत होती है चाहे दलित की हो अल्पसंख्यक,पिछड़ा या स्वर्ण का| चुनाव के समय दलितों को प्रलोभन देकर यह सिद्ध कर दिया कि नीतीश कुमार बिहार के जनता के हित में कोई निर्णय नहीं ले सकते। सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग