बाढ़ के पानी कम होने के बाद अनाज सुखाते किसान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। एक महीने से ज्यादा दिनों तक लगातार बाढ़ के पानी से परेशान किसानों की पानी कम होने से समस्याएं और बढ़ती नजर आ रही है। लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रात्रि में अचानक आई पानी के कारण कई लोगों के गेहूं चावल दाल समेत अन्य राशन सामग्री भींग गई। कई लोग अपनी राशन छत पर सुखाएं तो कई लोग कहीं अन्य, परंतु घरों से कम होने के बाद लोग सड़क को पर अपनी राशन सुखाने लगे हैं। बाढ़ के पानी से इस वर्ष धान की फसल पूरी तरह बढ़ गई है। ऐसे में लोगों के सामने चावल खरीद कर खाने की बिगड़ती स्थिति स्थिति उत्पन्न हो गई है।फोटो एनएच 722 पर सरायबक्स की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग