आत्मनिर्भर भारत व समग्र विकास हमारा लक्ष्य: विनय सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दिघवारा (सारण)। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की एनडीए सरकार न्याय के साथ विकास व सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास को लेकर नव भारत निर्माण में संलग्न है। बहरहाल, आत्मनिर्भर भारत व समग्र विकास ही हमारा लक्ष्य है। दिघवारा प्रखंड के हराजी पंचायत में जन संवाद व संपर्क कार्यक्रम के तहत हराजी,नयाटोला, पुरुषोत्तमपुर, फकूली आदि गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रहे पूर्व विधायक विनय ने कहा कि हमने सोनपुर का बेटा बनकर सेवा की है ,कर रहा हूँ और करता रहूँगा । उन्होंने ने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इस अवसर पर सदर मंडल भाजपा महामंत्री ठाकुर उमाशंकर सिंह, बिपिन कुमार सिंह, मुनिलाल सिंह, निलेश कुमार त्रिपाठी, विनोदकर्ण तिवारी, चिंटू सिंह आदि भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग