Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute
गोलियों की तर्रतर्रहट से सहम गया शीतलपुर, दर्जनों हुए घायल, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त
September 6, 2020 1 min read
गोलियों की तर्रतर्रहट से सहम गया शीतलपुर, दर्जनों हुए घायल, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त
एनएच 19 व एसएच 73 तीन घंटे जाम
पुलिस छावनी में छतर छपरा-शीतलपुर सिवान तब्दील
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दिघवारा (सारण)। मारऽ मारऽ धरऽ धरऽ के ललकार व गोलियों की तर्रतर्राहट से सहम गया शीतलपुर का सुबह। बहरहाल, बचो! भागो!! दहशत नुमा माहौल में दुकानों का फटाफट सटर गिरने लगा और देखते देखते एनएच 19 व एसएच 73 बंद हो गया। पुलिस की गाड़ियों का सायरन के साथ खमाखम सिपाहियों के बूटों की आवाज़ से सन्नाटा छा गया। बहरहाल, अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार की उपस्थिति होते ही मामला कुछ शांत हुआ। पुरानी रंजिश में यह हुआ खूनी संघर्ष जितने लोग उतनी बातें! कुछ लोग दबी जुबान में छेड़छाड़ का वजह बताते सुने गए तो कुछ वर्चस्व को लेकर संघर्ष की बातें ।बहरहाल, छतर छपरा निवासी व शीतलपुर मुखिया राजू राय बनाम शीतलपुर सिवाना निवासी रामायण राय, शेष राय के बीच खूनी संघर्ष पूरानी रंजिश ही कहा जा रहा है। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे व गोलियां चली हैं और एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं । आधा दर्जन पीएमसीएच रेफर हुए हैं । इस बात की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार ने की है।
दरियापुर प्रखंड के मोलाहां गांव व बस्तीजलाल मे भी मारपीट की घटना:
एक सप्ताह पूर्व समूहिक भोज में भी मारपीट हुई थी। फिर गत् शुक्रवार की रात्रि दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल एक भोज में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उक्त रिहर्सल के बाद आज शो देखने को मिला लोगों को।
दोनों परिवारों में था परस्पर प्रेम व भाईचारा:
सामाजिक व राजनीतिक ही नहीं पारिवारिक रूप से दोनों परिवारों में परस्पर प्रेम व भाईचारा था । दोनों परिवार सुखी व समृद्धि है।फिर दोनों परिवारों के बच्चों के अहं के टकराव को यदि अभिभावक समझते तो यह नौबत ही क्यों आता । बहरहाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्रथमिकी दर्ज करायी है और कार्रवाई की जा रही है। किस पक्ष के कितने नामजद हुए है? इस सवाल का जवाब उन्होंने दिघवारा थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पर छोड़ दिया और दिघवारा थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी हम रेड कर रहे हैं, इसके बाद ही कुछ बताना संभव होगा।
22 अगस्त को एक पक्ष ने दिघवारा थाना में दया था आवेदन:
प्राप्त जानकारी के अनुसार पक्ष ने गत 22 अगस्त को ही दिघवारा थाना में आवेदन दिया था, किंतु पुलिस ने भी तवज्जों नहीं दी । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज है। किंतु आवेदनकर्ता के अनुसार प्राथमिकी भले ही आज दर्ज की गई है, मगर 22 या 23 अगस्त को दर्ज नहीं हुई और यदि हुई तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
कौन कौन किस पक्ष के घायल हैं, न दरियापुर पीएचसी बता पा रहा है न दिघवारा:
सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के कुछ घायल दरियापुर पीएचसी लहुलुहान हो पहुंचे तो कुछ दिघवारा। लेकिन कोई स्पष्ट नहीं हो रहा है कौन कौन पक्ष से कितने घायल हैं? दिघवारा पुलिस, दरियापुर पुलिस, परसा, डेरनी, नयागांव, सोनपुर, अवतार नगर पुलिस बल चौकसी के साथ गश्ती व छापामारी में देखी जा रही है। सोनपुर एसडीएम व एसडीपीओ स्वयं इस मामले को संजीदगी से देख रहे हैं। बहरहाल, देखना तो यह है कि कहीं कोई थानाध्यक्ष पर नयी पुलिस कप्तान साहिबा का कोपभाजन न बन जाए। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी व गिरफ्तारी की कोई जानकारी पुलिस ने शेयर नहीं की है। देर शाम तक संभव है कि जिला पुलिस कप्तान साहिबा भी कांड की समीक्षा करें।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग