सोशल साइंस के डीन बनाए गए डॉ प्रो अशोक कुमार

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्विद्यालय छपरा के रजिस्टर अवकाश प्रप्त ग्रुप कैप्टन श्रीकृष्ण ने पत्र निर्गत कर सूचित किया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 26, उप धारा 5 (1) के तहत उसके द्वारा निहित शक्तियों के प्रयोग के रूप में, कुलपति ने अशोक कुमार सिंह, प्रिंसिपल, वाईएन कॉलेज, दिघवरा को सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन के रूप में नियुक्ति की है। उनकी यह नियुक्ति , प्रो (डॉ) शंकर साह के स्थान पर की गई है। उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के पीआरओ डॉ हरिश्चंद्र ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग