कोरोना महामारी में लोगो को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिये: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश ठाकुर
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मौसम में उतार-चढ़ाव को लेकर फिलवक्त सर्दी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, उल्टी,खासी आदि के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसमे बच्चो की संख्या अधिक है। जिसको लेकर लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।धूप और बारिस के बीच फिलवक्त सर्द-गर्म की समस्या तेजी से उतपन्न हो रही है। डॉक्टरों की माने तो तापमान में उतार-चढ़ाव का मानव शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। जिससे रोगियों की संख्या बढ़ रही है। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश ठाकुर ने बताया की कोरोना महामारी के बीच ऐसे मौसम में लोगो को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिये। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल जैसे रोग आसानी से शरीर को प्रभावित कर देते है। जिससे शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है।धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि के सेवन से गुरेज करना चाहिये। वही बाहर का खाना, बासी भोजन, तला-भुना, मिर्च- मशाला आदि को छोड़कर घर का बना एवं हल्का भोजन ही करना चाहिये। इस मौसम में खूब पानी पीना चाहिये।साफ और उबला हुआ पानी पीना सेहत के लिये काफ़ी फायदेमंद होता है। वही बच्चों के सहेत पर विशेष ध्यान देना चाहिये। खासकर मच्छरों से बचाव को लेकर मच्छरदानी एवं अन्य उपकरण का उपयोग करना चाहिये। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ बेवजह और इधर- उधर घूमने से बचना चाहिये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग