भाजपा ने कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के असहनी शक्ति केंद्र परिसर पर भाजपा की ओर से 1 से 6 सितंबर तक चलाए जा रहे कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के चुनाव प्रभारी लालबाबू कुशवाहा व भाजपा नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, किसान सलाहकार, विकास मित्र, प्रवासी क्वारे़ंटाईन सेंटर के प्रभारियों आदि को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के चुनाव प्रभारी लालबाबू कुशवाहा ने एनडीए सरकार की नीतियों व लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर सुदामा तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, टीका बाबा, उज्ज्वल पांडेय, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग