हक मांग रहे शिक्षकों की हो रही लाठी से पिटाई : भाकपा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। पटना में वित्त रहित शिक्षकों पर लाठीचार्ज एवं मुकदमा करना यह दर्शाता है कि यहां सुशासन की सरकार नहीं बल्कि दुशासन की सरकार चल रही है और यह डबल इंजन की सरकार तानाशाह हो गई है जिसकी निंदा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आमनौर अंचल परिषद कर रही है उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आमनौर अंचल परिषद के अंचल सचिव सह अमनौर विधानसभा के महागठबंधन संभावित प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने कही।आज प्रदेश के ऐसी हालत हो गई है कि यहां लोगों को अपना अधिकार लेने के लिए लाठियां खानी पड़ रही है उन पर मुकदमे किए जा रहे हैं जबकि उनकी लड़ाई जायज है अगर मेहनत सरकार के यहां करते हैं तो मजदूरी भी अपना वहीं से लेंगे जो कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है और हमारी पार्टी इसका घोर निंदा करते हुए वित्तरहित शिक्षकों के साथ हमेशा खड़ी है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग