जद(यू.) के वर्चुअल रैली का हुआ सफल आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा बाजार स्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वर्चुअल रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज की। जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली में निश्चय संवाद के माध्यम से बिहार एवं पूरे देश की जनता को सम्बोधित करते हुए अपने 15 वर्षों के मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार में हुए बदलाव और विकास के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए रोड,बिजली,शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मढ़ौरा विधानसभा जद(यू.) मीडिया प्रभारी ने बताया कि सभी पंचायतों में हज़ारों की संख्या में जदयू कार्यकर्त्ता, समर्थक और आम ग्रामीण जनता अपने मुख्यमंत्री को लैपटॉप और एल. ई. डी टी. वी स्क्रीन पर ऑनलाइन देखते हुए बहुत ही हर्षोल्लास और जोश से भरे हुए थे। विक्ट्री साईन दिखाते हुए नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया सारण जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू रैली के सफल आयोजन हेतु क्षेत्र भ्रमण कर निरिक्षण करते रहे। अनेक कार्यक्रम स्थलों पर रैली को सफल बनाने के लिए रवि प्रकश धर्मेंद्र शर्मा, अमरनाथ, अजीमुद्दीन, भरत महतो, कल्लू मियां, जीतेन्द्र कुमार, शमसाद आलम, ओम प्रकाश, रेनू देवी फ़िरोज़ अली, योगेंद्र सिंह, हरजेन्द्र प्रसाद, विजय कुशवाहा, गणेश प्रसाद, रामा महतो और अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग