एकमा(सारण)- एकमा थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी करके बाजार से कुख्यात बदमाश व एकमा गांव निवासी सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनिया मारपीट, चोरी, राहजनी, लूट, रंगदारी, हत्या व दुष्कर्म के कई मामलों का आरोपित है। इसी क्रम में एकमा पुलिस ने पचुआ गांव में छापेमारी कर काफी समय से फरार चल रहे पिता-पुत्र क्रमशः कुसुम महतो व मुकुंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों न्यायालय द्वारा वांछित अभियुक्त थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग