राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

निश्चय संवाद में दिखी अगले 5 साल के विकसित बिहार की झलक: माधवी

निश्चय संवाद में दिखी अगले 5 साल के विकसित बिहार की झलक: माधवी

  • सारण में ऐतिहासिक रहा सीएम का निश्चय संवाद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को सारण में रिकॉर्ड तोड़ लोगों ने देखा। जिले के विभिन्न प्रखंडों पंचायतों और गांवों में जदयू नेताओं द्वारा एलईडी स्क्रीन लगाकर बड़ी संख्या में लोगों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद को पहुंचाया गया। इस मौके पर जलालपुर में सारण जदयू की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम की निश्चय संवाद को देखा। सुबह से ही पूरी तैयारी की गई थी। सुबह10 बजते ही जदयू कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार को सुनने के लिए जमा होने लगे। इस मौके पर मांझी विधानसभा के सभी 35 पंचायतों में निश्चय संवाद दिखाया गया। जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने इस निश्चय संवाद को देखा। वहीं विधानसभा क्षेत्र के सभी 35 पंचायतों में एलईडी स्क्रीन लगाकर निश्चित संवाद देखने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा क्षेत्र के कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन और टीवी सेट पर इंटरनेट के माध्यम से सीएम की रैली को देखा।

सीएम के संवाद में दिखी अगले 5 साल के विकसित बिहार की झलक: माधवी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डिजिटल संवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि सीएम के भाषण में अगले 5 साल के समृद्ध बिहार की झलक दिखी। कहा कि नीतीश कुमार यूं ही नहीं बिहार के विकास पुरुष कहे जाते हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत सारा काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो मौका दिया है। उन्होंने खुद को बिहार को समर्पित करने का कार्य किया है। माधवी सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज तेजी से विकास कर रहा है। सीएम के भाषण ने आज अगले 5 साल के बिहार की दिशा और दशा तय कर दी है। माधवी सिंह ने कहा कि सीएम ने जिस तरह से बिहार को कोरोनावायरस और बाढ़ से बचाने के लिए काम किया है वह बहुत ही बड़ी बात है। बिहार में 16 लाख बार से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में 6000 की रकम भेजी गई। आज हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। स्कूलों का निर्माण किया गया। शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए गए. बेटियों को आगे बढ़ाएं गया। घर-घर बिजली पहुंचाई है। पहले की सरकारों ने बिहार को लूटा है लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार को नया जीवन दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भाग्यशाली हैं. जो उन्हें  नीतीश कुमार के जैसा सीएम मिला है। इस मौके पर बबिता सिंह, रेखा सिंह, नीतू सिंह, पम्मी सिंह, सुशीला सिंह व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।