महिला स्वास्थ्य कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा-मांझी मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज के सेमरिया स्कूल के पास सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। मृतका भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी राय चौक निवासी सुरेन्दर राय की पचीस वर्षीय पुत्री स्वेता कुमारी बतायी जाती है। स्वेता कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझी में बातौर बीएमईए के पद पर कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह स्कूटी से मांझी ड्यूटी करने जा रही थी। की विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायलावास्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिविलगंज ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं घटना के सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ भागने में सफल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग