राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

राजद नेता श्रीकांत यादव ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लिया  

राजद नेता श्रीकांत यादव ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लिया  

  • खानपुर स्थित प्राचीन जगदंबा माई मंदिर में मनोवांछित की कामना से पूजा-अर्चना किया
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक  प्रतिनिधि।
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता श्रीकांत यादव ने मंगलवार को भी विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मांझी प्रखण्ड के भलुंआ, कैलान, सालिम पट्टी, टेघरा, लालपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त किया।  इसके पूर्व श्री यादव ने खानपुर गांव स्थित प्राचीन मां जगदंबा मंदिर में सच्चे मन से नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना कर मनोवांछित की कामना की। ऐसी मान्यता है कि मां जगदंबा  के दरबार जो भी श्रद्धालु भक्त सच्चे मन से पहुंच कर पूजा-अर्चना कर नतमस्तक होते हैं, यहां के मंदिर में राजमान जगदंबा माई अपने श्रद्धालु भक्त की मनोवांछित को पूर्ण करती हैं। राजद नेता श्री यादव भी अपनी मनोकामना के अलावा क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली सहित वैश्विक कोरोना महामारी से शीघ्र ही मुक्ति हेतु मंगलवार को प्रार्थना किया। लालपुर गांव में एक समर्थक द्वारा सभी राजद कार्यकर्ताओं को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर सुभाष प्रसाद यादव, अहमद अली, जाकिर अंसारी, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, रवि महतो, अजीत पांडेय, ओम प्रकाश यादव, अजय यादव, सोनू यादव, ललित यादव,  प्रकाश दास, आफताब खान, जगजीवन राम, विवेक चौरसिया, विशाल चौरसिया, अमन सिंह, चंदन सिंह, रोहित रस्तोगी, रवि कांत यादव, सन्नीकांत यादव, दीपक कुमार, पंकज कुमार, रोशन वर्मा आदि शामिल थे।