बीजेपी की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा 100 दिनों तक पार्टी के लिए समर्पित हो जाए कार्यकर्ता
गड़खा(सारण)। परसा गाँव में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडलाध्यक्ष प्रो हरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु अपना 100 दिन पार्टी की सेवा में समर्पित करें। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी वर्षों से लंबित मुद्दे को हल कर रहे हैं तथा जनकल्याण कार्यों को बढ़ा रहे हैं। उसकी गति को और तेज करने हेतु बिहार में एनडीए सरकार बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान तेज करें। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी के नेतृत्व में आज विकास के क्षेत्र में भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा अग्रिम है। बैठक में तय हुआ कि आगामी 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात हर हाल में सुनना है।आगामी 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस हर एक बूथ पर आयोजित होगी। जिला महामंत्री शान्तनु कुमार जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह मंडलमहामंत्री विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष विश्व मोहन मंटू अजय मांझी धनजय सिंह चेत नारायण राय संजय सिंह महामंत्री मनोज सिंह प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह हरि सिंह सुभाष मांझी ओमप्रकाश राय राधेश्याम सिंह नारायण कुशवाहा केशव सिंह नीरज सिंह त्रिलोकी शर्मा त्रिगुणानंद पांडेय विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण श्रीनिवास सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा