मशरक में पैसेंजर से भरी आॅटो पलटी, आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण। चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की दोपहर मशरक से डुमरसन जा रहा आॅटो पलटी मारने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चालक की पहचान कर्ण कुदरिया गांव के बली राय के पच्चीस वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई। घायल ऑटो चालक ने बताया कि चैनपुर रेल ओवरब्रिज के पहले सामने से आ रही तेज अनियंत्रित ट्रक से बचने के क्रम में सड़क किनारे पलट गयी जिसमें ऑटो में सवार पैसेंजर और चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल लोगों को ऑटो से निकाला जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मामूली रूप से घायल यात्री अपने स्तर से निजी क्लिनिक में इलाज के लिए चलें गये। मामले में पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग