राष्ट्रीय जन जन पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर हुई चर्चा
बनियापुर(सारण)। राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला प्रभारी सतीश कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में बनियापुर प्रखण्ड के शहाबुदीन भिठ्ठी पंचायत अंतर्गत मछगरा गांव में राजपा जनसेवकों की बैठक हुई।जिसमें अगामी 15 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के बनियापुर और मढ़ौरा विधानसभा में आगमन को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श करते हुए रणनीति तैयार की गई।जिला प्रभारी सतीश कुमार टुना ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।बैठक के दौरान प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की गई।जिसमें सर्वसम्मति से बनियापुर प्रभारी के रूप में बंटी सिंह बबुआन और मढ़ौरा विधानसभा प्रभारी के रूप में मनीष कुमार सिंह चुन्नू को मनोनीत किया गया।वही राजपा के जिला प्रवक्ता के रूप में अजय शर्मा को नियुक्त किया गया।इस दौरान मौके पर उपस्थित दर्जनों युवाओं ने राजपा का दामन थाम पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में राजपा के सारण जिला के सभी पदाधिकारी एवं जनसेवक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग