कोल्लूआ पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक बाधित रहेगी विधुत आपूर्ति
बनियापुर(सारण)। बनियापुर प्रखण्ड अंतर्गत कोल्लूआ पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक दो घंटे के लिये विधुत आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त आशय की जानकारी विधुत एसडीओ चंदन सिन्हा के द्वारा दी गई। एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि इस दौरान बनियापुर पीएसएस से संचालित हरपुर पीएसएस की भी विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। मालूम हो कि विगत एक माह से मांग के अनुरूप विधुत आपूर्ति नही होने से बनियापुर और हरपुर पीएसएस अंतर्गत पांचों फीडरों को रोटेशन में चलाया जा रहा है। जिस वजह से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पर रही है। मेंटेनेंस के दौरान पीएसएस में नया स्विच लगाने की बात बताई गई। जिसके लगने से एक फीडर को दूसरे फीडर में इंटरचेंज किया जा सकेगा।जिससे उपभोक्ताओं को काफी हद तक सहूलियत होगी। विधुत कर्मियों द्वारा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी न हो को लेकर निर्धारित समय से पूर्व ही आवश्यक कार्यो का निबटारा करने का अनुरोध किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग