राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सूबे की जनता को छलना बंद करे सीएम नीतीश: श्रवण

सूबे की जनता को छलना बंद करे सीएम नीतीश: श्रवण

बनियापुर(सारण)। सूबे की जनता को छलना बंद करे मुख्यमंत्री। सत्तारूढ़ सरकार द्वारा नीत नई-नई घोषणा कर जनता को झूठा सब्ज़बाग दिखाकर मूर्ख बनाया जा रहा है। जिसकों जनता समझ चुकी है और आसन्न विधानसभा में सत्ता परिवर्तन को लेकर लोग आतुर दिख रहे है। उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह बनियापुर विधानसभा की भावी प्रत्याशी श्रवण कुमार ने जनसंपर्क के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।मंगलवार को वीआईपी प्रदेश सचिव द्वारा मिशन 2020 अभियान के तहत बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मदारपुर,भिठ्ठी, धोबवल, कमता, कटसा समेत एक दर्जन से अधिक गांवो का भ्रमण कर पार्टी की नीति और नियति से लोगों को रूबरू कराया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव ने कहा कि एक तरफ कोयला, विद्युत, दूरसंचार आदि क्षेत्रों का केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण किया जा चुका वही रेलवे तक को भी निजीकरण करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की हत्या पर सरकारी नौकरी का झांसा दिया जा रहा है। मगर इस बार जनता झांसे में नही आने वाली है। मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा,प्रदीप महतो, भास्कर खरे, अवधेश महतो,बबन पासवान, मुन्ना राम, योगेंद्र कुमार यादव, गुड्डू महतो, मोहम्मद चाँद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।