आत्म निर्भर भारत बनाना है तो आत्म निर्भर बिहार होना जरूरी
मकेर(सारण)। प्रखंड के चंदिला ग्राम के भगवती मंदिर के प्रांगण मे राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर का सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणो ने भरपुर स्वागत किया। वही श्री ठाकुर ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म निर्भर भारत बनाना है तो आत्म निर्भर बिहार होना जरूरी है। बिहार मे नया विकास आयाम दिखाना है औधोगिक नीति का निर्माण हो। उतर प्रदेश अब इस रास्ते मे आगे बढ गया है। हमको भी परिवर्तन करना है। वही विरोधी पर निसाना साधते हुए नौजवानो से कहा कि 15 वर्ष के पहले का काल बहुत से नौजवान नही देखे होगे अपने बड़े भाई से पूछ ले उस काल मे लोगो का चलना भी मुश्किल था। लेकिन आज लोग बिना भय का घुम रहे है। सभा को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष रंजित सिंह , शैलेश शर्मा, लक्षुमण शर्मा सहीत अन्य लोगो ने संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग