राजद नेता श्रीकांत यादव ने विभिन्न गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
- खानपुर स्थित प्राचीन जगदंबा माई मंदिर में मनोवांछित की कामना से पूजा-अर्चना किया
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता श्रीकांत यादव ने मंगलवार को भी विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मांझी प्रखण्ड के भलुंआ, कैलान, सालिम पट्टी, टेघरा, लालपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर आम नगरिकों से संपर्क किया। इसके पूर्व श्री यादव ने खानपुर गांव स्थित प्राचीन मां जगदंबा मंदिर में सच्चे मन से नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना कर मनोवांछित की कामना की। ऐसी मान्यता है कि मां जगदंबा के दरबार जो भी श्रद्धालु भक्त सच्चे मन से पहुंच कर पूजा-अर्चना कर नतमस्तक होते हैं, यहां के मंदिर में विराजमान जगदंबा माई अपने श्रद्धालु भक्त की मनोवांछित को पूर्ण करती हैं। राजद नेता श्री यादव भी अपनी मनोकामना के अलावा क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली सहित वैश्विक कोरोना महामारी से शीघ्र ही मुक्ति हेतु मंगलवार को प्रार्थना किया। लालपुर गांव में एक समर्थक द्वारा सभी राजद कार्यकर्ताओं को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर सुभाष प्रसाद यादव, अहमद अली, जाकिर अंसारी, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, रवि महतो, अजीत पांडेय, ओम प्रकाश यादव, अजय यादव, सोनू यादव, ललित यादव, प्रकाश दास, आफताब खान, जगजीवन राम, विवेक चौरसिया, विशाल चौरसिया, अमन सिंह, चंदन सिंह, रोहित रस्तोगी, रवि कांत यादव, सन्नीकांत यादव, दीपक कुमार, पंकज कुमार, रोशन वर्मा आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग