पानापुर में शिविर लगाकर कोरोना की हुई जांच
पानापुर(सारण)। प्रखंड के कोंध पंचायत अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों तथा रामपुररूद्र बाजार में मंगलवार को शिविर लगाकर कोविड-19 की निशुल्क जांच की गई। इसके लिए पीएचसी पानापुर के स्वास्थ्यकर्मियों की अलग अलग टीमें बनायी गयी थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी ने बताया कि 10 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगो के लिए जांच कराना जरूरी है। इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच करायी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग कोरोना जांच में शामिल हो सके। उन्होंने शिक्षकों आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस जांच शिविर में लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग