सड़क दुघर्टना में स्वास्थ्य कर्मी के निधन पर मशरक पीएचसी में शोक सभा आयोजित
मशरक(सारण)। मशरक पीएचसी में मंगलवार को पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप की अध्यक्षता में मांझी और सोनपुर में सड़क दुघर्टना में मृत दो स्वास्थ्य कर्मी की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पीएचसी में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मी ने भाग लिया। कोविड-19 की ड्युटी के दौरान सड़क दुघर्टना में मांझी सामुदायिक केंद्र के बीएमएन की मौत हो गई। छपरा गुदरी निवासी शंकर राय की 26 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी मांझी पीएचसी में डांटा आपरेटर बीएमएनई के पद पर कार्यरत थी।वहीं साथ में सोनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाटा आपरेटर के पद पर कार्यरत गोरखनाथ सिंह की भी मृत्यु सड़क दुघर्टना में हो गई। दोनों स्वास्थ्य कर्मी की मौत सड़क दुघर्टना में हों गयी। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने शोक सभा में कहां कि श्वेता समाजसेवा में रूचि रखती थी। गरीब, असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। हंसमुख स्वभाव की श्वेता समाजसेवा के लिए लियो क्लब की महिला शाखा फेमिना से जुड़ी थी। उसका जीवन हंसमुख और सार्वजनिक जीवन में हर दिल अजीज थी। पीएचसी में दोनों मृत स्वास्थ्य कर्मी की आत्मा के शांति के ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर पीएचसी मैनेजर परवेज रजा, एकाउंटेंट जयनारायण कुमार, प्रियांशु कुमार,
अरूण सिंह, रूपेश कुमार तिवारी, फार्मासिस्ट अरबिंद कुमार, प्रेम कुमार, प्रमेन्द्र कुमार, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, लीला देवी समेत दर्जनों कर्मी शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग