विधायक की पहल पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों की हुई मरम्मत
तरैया (सारण)। प्रखंड के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पचरौड़, भट्टगाई, नारायणपुर आदि पंचायत के विभिन्न गांव में दर्जनों ग्रामीण सड़कें बाढ़ के पानी से ध्वस्त हो गई है। जिससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के पहल पर पचरौड़ बाजार से संग्रामपुर बांध तक तथा मंझोपुर से भटगाई गांव तक ग्रामीण सड़क के मरम्मती का कार्य सोमवार को प्रारंभ हुआ। जिसमें पचरौड़ बाजार से संग्रामपुर बांध तक की सड़क का मरम्मती कार्य मंगलवार की देर शाम तक पूर्ण हो गया। वही मंझोपुर भटगाई सड़क में कार्य प्रारंभ हुआ। विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने बताया कि इन दोनों ग्रामीण सड़कों पर ईंट का टुकड़ा, पत्थर, मेटल गिरा कर इसे दुरुस्त किया जा रहा है। मरम्मती कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक श्री राय ने संवेदक से कहा कि मरम्मत का कार्य शीघ्र संपन्न कराया जाय। ताकि लोगों को आने जाने में असुविधा नहीं हो। इस मौके पर संवेदक राजकुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुमार यादव, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक राय, रामबाबू राय, विधायक के निजी सचिव अशोक राय, युवा राजद जिला महासचिव शैलेश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग