मारपीट कर महिला को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के परौना गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल महिला प्रमिला देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरा पति दो भाई है दोनों अलग-अलग रहते है। मैं पीएम आवास योजना के तहत घर बनाई हुई थी। अपने हिस्से के पुराने मकान से मैं अपना सामान निकालकर नये मकान में रखने के लिए गई हुई थी कि बबन सिंह, उर्मिला देवी, शैलेश कुमार, नेहा देवी ने आंगन में मारपीट करने लगे। बचाने मेरा लड़का मनु कुमार आया तो मुझे व मेरे पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग