शिक्षकों को सहुलियत व सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता: समरेंद्र बहादुर
- सर्विस बुक मिलने से शिक्षकों में खुशी
इसुआपुर (सारण)। बीआरसी इसुआपुर के प्रांगण में मंगलवार को सर्विस बुक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रारंभिक शिक्षक संघ इसुआपुर के बैनर तले आयोजित इस समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह व अन्य जिला स्तरीय अतिथियों के हाथों सत्र 2013-15 के नवप्रशिक्षित शिक्षकों को सर्विस बुक दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों को सहुलियत व सुविधाएं दिलाना मेरी प्राथमिकता रहती है। वहीं इन शिक्षकों को जून 2020 से ट्रेंड शिक्षक का वेतनमान भी मिल रहा है। सर्विस बुक पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर संघ के जिला सचिव संजय राय, जिला प्रवक्ता संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव अजय कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, द्वारिका नाथ तिवारी, वीरेंद्र साह, अहसान अंसारी, वाजिद अली, जितेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, रंजीत कुमार रजक, अब्दुल अली, कृष्णा राम, खुदुस अंसारी, उषा कुमारी, शाहिना फिरदौस मुख्य रूप से थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग