इसुआपुर तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शामपुर गांव के कालीचरण महतो की 6 वर्षीया पुत्री ब्यूटी कुमारी की मौत तालाब में डूबने से हो गई। वह सोमवार की देर संध्या अन्य बच्चियों के साथ गांव के कुड़िया बांध के पास छठ घाट स्थित तालाब में नहाने गई थी। इसी बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गई। उसे डूबता देख अन्य बच्चियों के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। वहीं पानी में डूबी हुई बच्ची को खोज कर बाहर निकाला। हालांकि तब तक बच्ची की सांस थम चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय इसुआपुर पंचायत की मुखिया मीरा देवी के पति पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ने शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाया। साथ ही चार हजार रुपए आर्थिक सहायता भी की। वहीं जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, विनोद महतो, बबन महतो, जितेंद्र महतो, फौजदार महतो, योगेंद्र मांझी, अवधेश सिंह व अन्य ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग