शैलेश बने जिला युवा राजद महासचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
तरैया(सारण)। प्रखंड के गंडार गांव निवासी एवं तरैया उपमुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव को सारण जिला युवा राजद का महासचिव मनोनीत किया गया है। वहीं हरखपुरा निवासी नितेश कुमार शर्मा को सारण जिला युवा राजद उपाध्यक्ष, तरैया निवासी सद्दाम हुसैन जिला सचिव, इसुआपुर प्रखंड के हकांरपुर निवासी अशोक प्रसाद यादव को जिला उपाध्यक्ष एवं इसुआपुर प्रखंड के अचीतपुर ग्राम निवासी रामबाबू राय को युवा राजद प्रखंड महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। उक्त मौके पर जिला प्रधान महासचिव डॉ राजेश रंजन यादव, अभिमन्यु कुमार यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। उक्त मनोनयन पर तरैया के राजद विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, विधायक के निजी सचिव अशोक राय, प्रखंड राजद अध्यक्ष वीर बहादुर राय, आपदा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राय, संजय राय, विजय कुमार यादव, मनोज राय, युवा राजद अध्यक्ष शशि रंजन यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र कुमार राय सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग