नाथा छपरा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाथाछपरा गांव निवासी अनोज राय की 35 वर्षीय पत्नी सिमा देवी की मौत शौच करने के दौरान पैर फिसल जाने से गढ्ढे में लगी बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नाथाछपरा गांव निवासी अनोज राय की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी मंगलवार के शाम में शौच के लिए सड़क से जा रही थी। सड़क के दोनों किनारे बाढ़ का पानी भरा है जिसमें पैर फिसलने से अनियन्त्रित हो जाने के कारण बाढ़ के पानी भरे गढ़े में चली गयी। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे, तब तक उसे पानी भरे गढ़े में डूबने से मौत हो गई थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसपर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग