एकमा में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेल खंड पर स्थित एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेल गुमटी के समीप ट्रेन से कट जाने से आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव निवासी रामनाथ यादव (65) की मौत हो गई। बताया गया है कि रामनाथ यादव बुधवार की सुबह में घर से टहलते हुए एकमा बाजार आ रहे थे। इस दौरान एकमा रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। जहां ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची एकमा स्टेशन पर प्रतिनियुक्त राजकीय रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग