एकमा विधायक पुत्र के नेतृत्व में युवकों ने निकाली बाइक रैली
एकमा(सारण)। जदयू विधायक मनोरंजन कुमार सिंह धूमल के पुत्र मनु सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली बुधवार को निकाली गई। नेशनल हाइवे 531 पर रसूलपुर चट्टी से माने गांव तक लगभग 20 किलोमीटर की बाइक रैली में सैकड़ों युवाओं ने शिरकत की। चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव शामिल भोला राय, प्रिंस राय, विनय राय आदि युवा कार्यकार्ताओं ने बताया कि सुबह नौ बजे से ही युवकों की भीड़ बाइक के साथ उमड़ पड़ी। विधायक पुत्र के नेतृत्व में निकली रैली में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, मनोज, मूरली सोनी, विशाल गोस्वामी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल युवकों का हौसला अफजाई किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग