बनियापुर पीएनबी परिसर में एंटी रेंटीजन कीट से 128 लोगों की हुई काेरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव
बनियापुर(सारण)।मुख्य बाजार बनियापुर स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा परिसर में बुधवार को कैम्प लगाकर 128 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया कि रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ए.पी गुप्ता के नेतृत्व में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बैंक कर्मियों सहित बैंक ग्राहकों की एंटी रेंटीजन कीट से जांच की गई। जांच में सभी कर्मी एवं ग्राहक की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर बैंक कर्मी काफी प्रसन्न दिखे। वही स्थानीय लोग भी बैंक परिसर में कार्य के दौरान भय और चिंता से बेफिक्र दिखे। शाखा प्रबंधक द्वारा अस्पताल कर्मियों को जांच शिविर का आयोजन करने के लिये धन्यवाद दिया गया। मौके पर रेफरल अस्पताल कर्मी मोहम्मद मंजर आलम एएनएम कांति कुमारी, रेणु कुमारी सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग