महंगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में केन्द्र व राज्य सरकार विफल : श्रीकांत यादव
- भरहोपुर में आयोजित चुनावी गोष्ठी में नियोजित शिक्षकों की मांगों का किया समर्थन
एकमा (सारण)। राजद नेता श्रीकांत यादव ने एकमा विधानसभा क्षेत्र के भरहोपुर गांव में आयोजित एक चुनावी गोष्ठी को संबोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों का एक-एक करके निजीकरण किया जा रहा है। महंगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण में दोनों सरकारें विफल हैं। बिहार के नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतनमान देने में बिहार सरकार ने अपनी हठधर्मी नीति का परिचय दिया है। श्री यादव ने कहा कि राजद समर्थित महागठबंधन की बिहार में सरकार बनने के बाद नियोजित शिक्षकों को उन्हें समान वेतनमान व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। इसके पहले श्रीकांत यादव ने भरहोपुर गांव स्थित प्राचीन कामाख्या माता मंदिर में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना किया। इसके बाद उन्होंने भरहोपुर, कोहड़गढ, सरयुपार आदि अन्य गांवों में भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, रविन्द्र सिंह, अवधेश यादव, जयप्रकाश सिंह, पिंटू सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद दूबे, अहमद अली, सुभाष प्रसाद यादव, मोहम्मद जलील, जाकिर अंसारी, रविन्द्र मांझी, सुनील मांझी, राजेश्वर मांझी, सुनील सिंह, आजाद कुशवाहा, रवि कुमार महतो आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग