बनियापुर राजद विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास, कहा- समाज के विकास के लिए बेहतर सड़क महत्वपूर्ण है
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। व्यक्ति और समाज के विकास में सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका है। सुदृढ़ सड़को के माध्यम से विकास कार्यो को गति मिलती है। जिसको लेकर हमेशा से मेरा प्रयास रहा है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी सड़क जर्जर और अधूरा न रहे। उक्त बातें बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत एनएच 331 से प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर होते हुए आनंदपुर ख़ास तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। 96 लाख की लागत से बनने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण से हजारों लोगों को सीधे तौर पर एनएच से जुड़कर आवागमन का लाभ मिलेगा।इससे पूर्व आचार्य पंडितो की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सड़क का विधिवत शिलान्यास विधायक के कर कमलों से किया गया। मौके पर संवेदक पंकज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह,राजद नेता राजेश राय, बीरबहादुर राय, धर्म राय, सूरज कुमार,राणा प्रताप सिंह,छोटे ओझा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग