केन्द्र व राज्य सरकार के रोजगार विरोधी नीति का विकासशील इंसान पार्टी ने किया विरोध
बनियापुर(सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर वीआईपी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह बनियापुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्रवण कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा निजीकरण, लगातार तेजी से घटता हुआ जीडीपी दर व सूबे में बढती बेरोजगारी के खिलाफ बेरोजगार युवाओं के साथ मोमबत्ती जला कर केंद्र व राज्य सरकार की कार्यशैली पर विरोध जताया। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने बताया कि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जनता से अपील किए थे। जिसको जनता का पूरा-पूरा समर्थन प्राप्त हुआ। मौके पर उपस्थिति प्रदेश सचिव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश कि सम्पति को पूंजीपतियों एवं धन्नासेठो के हाथों बेंची जा रही है। जो कि देशहित में नही है।जबकी लागातार तेजी से घटता हुआ जीडीपी दर चिंता और परेशानी का सबब बना हुआ है।वही विकास का तमगा लेकर घूमने वाले, प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने में पूरी तरह से असफल है। मौके पर पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा, प्रदीप महतो,विकास शर्मा, छटंकी महतो, मुज्जमिल हुसैन, त्रिभुवन पाण्डेय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग