अनियंत्रित ट्रक ने पंचर दुकान को तोड़ते हुए वृक्ष में मारी ठोकर, दुकान क्षतिग्रस्त
दरियापुर(सारण)। परसा से डोरीगंज जा रही ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और अनियंत्रित होकर एक पंचर दुकान का करकटनुमा छज्जा तोड़ते हुए वृक्ष में मारी ठोकर मार दिया। बहरहाल, कर्केट सीट वाली छज्जा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। चालक बच निकलने में सफल रहा और घायल क्लिनर का इलाज सीएचसी दिघवारा में चल रहा है। घटना गुरूवार को सुबह 8 बजे की है। जब परसा से शीतलपुर वाया डोरीगंज जा रही ट्रक दिघवारा व दरियापुर थाना के सीमावर्ती हिल टाॅप पब्लिक स्कूल के सामने से गुजरी और अनियंत्रित होकर एक पंचर दुकान का छज्जा तोड़ते हुए वृक्ष में ठोकर मार रुकी कर्केट नुमा छज्जा क्षतिग्रस्त करती हुई पल्टी मार दी। गनीमत थी दुकानदार अभी दुकान नहीं खुला था। आसपास के लोग जब तक दौड़े चालक ट्रक से कूद कर भाग निकला।दरियापुर पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर घायल क्लिनर को दिघवारा सीएचसी पर ईलाज करवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग