बिहार सरकार के नीतियों के खिलाफ 14 को ट्रक चालकों व मालिकों का अनिश्चित चक्का जाम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन संघ की बैठक उपमुखिया आलोक कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ट्रक चालकों ने बताया कि बिहार सरकार बिहार के ट्रक मालिको को एटीएम कार्ड समझती हैं। देश के अन्य राज्यों में टैक्स में राहत मिली यहाँ नहीं मिल रही हैं।ट्रक चालकों को पुलिस, खनन व परिवहन तीनों द्वारा लुटा जा रहा हैं।सरकार को 20 सूत्री मांग भेजी गई है। 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल शुरू होंगी। बैठक में योगेन्द्र राय, तपन राय, पिन्टू राय, जलेश्वर शर्मा, त्रिलोकी सिंह, सुधीर मांझी, भरत साह आदि ट्रक मालिक उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग