दबंगों द्वारा मछली मारने को लेकर मछली पालक से चाकूबाजी, तीन घायल

मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में सरकारी पोखरे में मछली पालक द्वारा छोड़ी गई मछली को गांव के ही दबंगों द्वारा दबंगई से मारने से रोकने पर मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बुधवार की देर रात इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी स्व जवाहर मांझी के 45 वर्षीय पुत्र रूदल पासवान,स्व दुधनाथ मांझी के 35 वर्षीय पुत्र विजुल मांझी,रुदल पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई। घायल रूदल पासवान ने बताया कि वह जजौली पंचायत के वार्ड-7 का वार्ड सदस्य हैं। वही पत्नी गीता देवी मशरक प्रखंड मत्स्य पालन जलकर संघ की प्रखंड अध्यक्ष हैं जिनके नाम से प्रखंड क्षेत्र के सरकारी पोखरे और घोघाड़ी नदी में जलकर का टेंडर आवंटित हैं। गांव में ही सरकारी पोखरे में लाखों रूपये की मछली का बीज पालने के लिए छोड़ा गया है जो अब बड़ी-बड़ी हो गई है जिसको गांव के ही दबंगों द्वारा दबंगई दिखाते हुए पोखरे से मछली मारी जा रही थी उसी को रोकने पर पहले गाली गलौज फिर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करतें हुए चाकू मार दिया गया जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिससे अर्जुन प्रसाद पिता वकील प्रसाद समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग