मांझी के राम घाट पर जीवित्पुत्रिका व्रतधारियों की उमड़ी भारी भीड़
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। गुरुवार की शाम मांझी के राम घाट पर जीवित्पुत्रिका व्रतधारियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुदूर देहात से वाहनों पर सवार होकर हजारों की संख्या में राम घाट पहुंची व्रतधारियों ने पवित्र सरयु में स्नान किया। तथा रामघाट पर लगभग एक दर्जन स्थानों पर शिविर लगाकर कथा वाचन कर रहे ब्राम्हणों की टोली में कथा श्रवण किया। राम घाट पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मांझी पुलिस के जवान तैनात रहे। नदी किनारे व्रतियों की सुरक्षा के लिए सीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में एक दर्जन गोताखोर की तैनाती की गई थी। कुछ गोताखोर नदी किनारे नाव से भी गश्त लगा रहे थे। इससे पहले अनुभव जिंदगी का नामक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप के सक्रिय सदस्यों ने रामघाट की सफाई की तथा मिट्टी भरी बोरी डालकर घाट को समतल बनाया। सरकार द्वारा जारी ऑनलॉक 4 को ठेंगा दिखाते हुए सड़क किनारे मेला लगाया। दोपहर के बाद मांझी चट्टी से रामघाट तक भयंकर जाम का नजारा देखा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग