जिउतिया के अवसर पर गांव के मठिया स्थित पोखर में स्नान करने गई दो किशोरियों की डूब कर हुई मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के सोहई गाजन गांव में जिउतिया के अवसर पर गांव के मठिया स्थित पोखर में स्नान करने गई दो किशोरियों की डूब कर मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम की बताई जाती है।स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि मनिकपुरा पंचायत अंतर्गत सोहई गाजन गांव निवासी सतेंद्र गिरी की 15 वर्षीया पुत्री सुलेखा कुमारी और रामशंकर गिरी के 13 वर्षीया पुत्री रेणु कुमारी अपने परिजनों के साथ गांव के ही बगल में स्थित पोखर में जिउतिया के अवसर पर स्नान करने गई थी।जहाँ पानी के गहराई का पता नही चलने से अधिक गहराई में चली गई।इस दौरान आसपास के लोगों ने हल्ला मचना शुरू कर दिया।जिसके बाद ग्रामीणों के पहुँचने पर काफी मसक्कत के बाद दोनों किशोरियों को बाहर निकाल कर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने दोनों किशोरियों को मृत घोषित कर दिया।मामले की सूचना पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह,थानाध्यक्ष रीतेश मिश्र ने घटना स्थल पर पहुँच मामले की बावत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक करवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।स्थानीय मुखिया सह प्रखण्ड मुखिया संघ के सचिव रीता सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को प्रवधान के मुताबिक मिलने वाली मिलने सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग