शिक्षक संघ द्वारा रविवार को शंख व ताली बजाकर होगा विरोध
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शिक्षक संघ बिहार के आह्वान पर जिला संघ के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग ज़ूम ऐप के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सरकार के विरुद्ध अगली रणनीति के लिए संघ के सभी पदाधिकारियों की राय ली गई। संघ द्वारा सर्वसम्मति से अगली रणनीति में दिनांक 13 सितंबर दिन रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों के समर्थन में शंख, घंटी, ताली एवं थाली बजाकर सरकार को जगाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी सरकार अगर हमारी मांगों एवं सेवा शर्त में सुधार नहीं करती है तो बाध्य होकर के हम सभी शिक्षक विपक्षी, राजनीतिक पार्टियों को अपने चुनावी एजेंडा में मांगों को शामिल करने के लिए दबाव बनाएंगे। इसके बाद आचार संहिता लगने के पश्चात हम पूर्व में लिए गए संकल्प के अनुसार घर-घर जाकर जन जागरण अभियान चलाकर सरकार की नाकामियों को बताने का काम करेंगे। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव मोहम्मद फखरुद्दीन, ऋतुराज सौरव, प्रदेश राज्य प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, आशुतोष चौधरी के साथ सारण जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, सचिव दिलीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, शम्भु शंकर, मुनेश कुमार, संजीव चौबे, गोविंद जी, मनीष कुमार, निर्मल पाल, हरिनारायण पांडेय, उमेश तिवारी, पुनम कुमारी, उत्तम प्रकाश पांडेय, सौरभ कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग