स्काउट-गाईड ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। गुरुवार को भारत स्काउट और गाइड सारण के गड़खा इकाई के बलिराम सिंह, शालिग्राम सिंह, ओपेन ट्रूप गड़खा बसंत स्काउट के लीडर व एडवांस स्काउट मास्टर आशीष रंजन सिंह के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें जलाल बसंत 13 और 14 बूथ पर जाकर वहां के ग्रामीणों में को बताया गया कि वोट देना कितना जरूरी है। दूध रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे, लोकतंत्र का हैं, आधार वोट न हो कोई बेकार, देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा। इसी तरह के प्रेरणादायक नारे भी लगाए गए। वहीं पंचमढ़ी दिवस के अवसर पर लार्ड वेडेन पॉवेल व लेडी वेडेन पॉवेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पंचमढ़ी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सारण के डीओसी आलोक रंजन के निर्देशानुसार किया गया। वहीं आलोक जी ने कहा कि पूरे सारण में पहली बार आशीष रंजन के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जो बहुत ही सराहनीय व काफी अच्छा कदम हैं। वही वर्चुवल रूप से जुड़ कर सारण के राष्ट्रपति स्काउट अमन राज ने कहा कि आज का यह प्रोग्राम बहुत ही सराहनीय है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम होते रहने चाहिए। सारण ज़िला के एडवांस स्काउट मास्टर ज्योति भुसन सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान आशीष के नेतृत्व में सफल रहा और मैं आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना सिंह, नैतिक सिंह चौहान, आशुतोष सिंह, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार, सूरज कुमार, मनु कुमार आदि शामिल हुए।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग